Karwa Chauth 2024
- फोटो : freepik
गलती से करवा चौथ व्रत टूट जाए तो क्या करें?
करवा चौथ पर चंद्रोदय के बाद ही खाने-पीने का विधान है, लेकिन अगर चांद निकलने से पहले ही गलती से आपसे व्रत टूट गया है, तो ऐसे में तुरंत स्नान कर लें। इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और शिव-पार्वती, भगवान गणेश और माता करवा की पूजा करके क्षमायाचना करें। इसके बाद चांद निकलने तक बिना कुछ खाए अपना व्रत जारी रखें।