करवा चौथ 2020
करवा चौथ पर योग
Karwa Chauth 2020: इस बार चार नवंबर को करवा चौथ का पर्व है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार वर्षों बाद विशेष ज्योतिषीय योग और संयोग बन रहे हैं। चतुर्थी बुधवार, मृगशिरा नक्षत्र, अहर्निश शिव महायोग, सर्वार्थसिद्धि योग और बुध प्रधान मिथुन राशि का चंद्रमा ये सब अखंड सुहाग के प्रतिमान करवाचौथ को कुछ विशेष बना रहे हैं। ये सभी योग पूरे शिव परिवार का आशीष प्रदान करने वाले हैं। करवा चौथ चतुर्थी की तिथि बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। बुधवार को करवा चौथ पर भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिस कारण से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। इस योग पूजा करने से महिलाओं को व्रत का पूरा फल मिलेगा।