फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020 Puja Samagri list: करवा चौथ का व्रत आज, जानिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Wed, 04 Nov 2020 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पूजा थाली
04 नवंबर को करवा चौथ है। करवा चौथ का व्रत पति- पत्नी के विश्वास, समर्पण और प्रेम को मजबूत करने वाला माना जाता है। करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति के अच्छी सेहत, लंबी आयु और कई जन्मों तक दोबारा पति रूप में प्राप्त करने के लिए करवा माता से मनोकामना मांगती हैं। करवा चौथ व्रत में सुबह से महिलाएं निर्जला व्रत रखकर रात्रि के समय पर चांद के दर्शन करने के बाद और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को पूरा करती हैं। करवा चौथ की पूजा में कुछ खास चीजों का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा में किन-किन चीजों की जरूरत होती है।



 
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ 2020
करवा चौथ की पूजा सामग्री में सबसे पहले करवा माता की पूजा के लिए उनकी तस्वीर का होना बहुत ही जरूरी होता है।
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ व्रत में सींक का विशेष महत्व होता है। क्योंकि करवा माता की तस्वीर के अलावा सींक भी माता के शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सींक का करवा चौथ की पूजा में विशेष महत्व होता है।
 

4 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : Amar Ujala
बिना करवा के करवा चौथ की पूजा का कोई अर्थ नहीं होता। इसलिए मिट्टी का करवा जरूर होना  चाहिए। करवा को पवित्र नदी के प्रतीक रूप में पूजा जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ में पूजा में छलनी का होना भी जरूरी होता है। व्रत में महिलाएं अपने पति के चेहरे को छलनी से देखती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ 2020 - फोटो : Amar Ujala
बिना दीपक के कोई भी व्रत या पूजा संपन्न नहीं होती। करवा पूजा में दीपक की रोशनी का विशेष महत्व होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ - फोटो : amar ujala
पूजा की थाली में फल, फूल, सुहाग का सामान, जल, दीपक और मिठाई होनी चाहिए। इन चीजों से करवा माता की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लेकर अपने परिवार के मंगलकामना की प्रार्थना कर पूजा संपन्न की जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें