Tulsi Vivah Samagri List: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। हालांकि, कई जगहों पर एकादशी तिथि को भी तुलसी विवाह करने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप भी इस साल अपने घर में तुलसी विवाह कराने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लिए किन-किन पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।