Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व जल्द ही मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ पर विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन साल 2026 में करवा चौथ की तिथि को लेकर लोगों के बीच लगातार असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस साल करवा चौथ का व्रत किस दिन रखा जाएगा। साथ ही पूजा मुहूर्त, सरगी खाने का समय और चंद्रोदय के बारे में भी जानेंगे।