Jaya Ekadashi 2021 Date: जया एकादशी व्रत 23 फरवरी को रखा जाएगा। माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में जया एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने पाण्डव पुत्र युधिष्ठिर को इस एकादशी का महत्व बताया था, जिसके बाद उन्होंने जया एकादशी का व्रत किया था। आइए जानते हैं जया एकादशी व्रत का मुहूर्त, महत्व और व्रत कथा।