हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को विष्णु अवतार भगवान श्री कृष्ण के जन्म का पर्व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों व मंदिरों में श्री कृष्णजी की पूजा-व्रत,अभिषेक आदि किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जन्माष्टमी पर कुछ उपाय करने से जीवन की आर्थिक,मानसिक,शारीरिक और संतान संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और हमें कान्हा का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
2 of 9
श्रीकृष्ण के मंत्र
- फोटो : amar ujala
श्री कृष्ण के मंत्र जप और पाठ-
बाल-गोपाल श्रीकृष्ण के ये मंत्र ना सिर्फ आर्थिक पीड़ा दूर करते हैं बल्कि जीवन के हर कष्ट में सहायक सिद्ध होते हैं। जैसे संतान प्राप्ति हो या घर में होने वाली कलह हो, विवाह हो या शत्रु पर विजय प्राप्ति हो, हर पीड़ा का अंत करते हैं,दुख-दरिद्रता दूर होती है।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
ॐ श्री कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभाय नमः
ॐ श्री कृष्णाय नमः
मान्यता है कि जन्माष्टमी की रात भक्तिभाव के साथ श्रीमदभागवत पुराण का पाठ और भजन करने पर श्रीकृष्णजी की कृपा बरसती है।
विज्ञापन
3 of 9
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
शृंगार करें
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान व ध्यान आदि करने के बाद घर के बाल गोपाल को नई पोशाक पहनाएं,गोपी चंदन लगाकर भोग लगाएं। उसके बाद पीले फूलों की माला भी अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलेगा और रुके हुए कार्य शीघ्र पूरे होंगे।
4 of 9
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
बांसुरी अर्पित करें
जन्माष्टमी के दिन एक बांसुरी लाएं और उस बांसुरी को भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने के बाद वह बांसुरी अपने बैडरूम में अपने बैड के पास रखें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाएगा। यदि घर में कोई सदस्य बीमार रहता है तो उसके कमरे के दरवाज़े के ऊपर अथवा सिरहाने बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 9
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
पंचामृत
भगवान कृष्ण की पूजा में पंचामृत विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। इसे गाय के दूध,दही,घी,शहद व शक्कर मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां और मानसिक विकार दूर होते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
माखन मिश्री
भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री अत्यंत प्रिय है,इसलिए उनका एक नाम माखन चोर है। जन्माष्टमी पूजन के समय आप भगवान को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं।ऐसा करने से आपके रिश्ते मधुर बनेंगे व घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
विज्ञापन
7 of 9
Krishna Janmashtami
- फोटो : iStock
तुलसी
कृष्णजी की प्रिय तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। जन्माष्टमी पर जिस भी चीज का भोग लगाएं उसमें तुलसी के पत्ते जरूर रखें। किसी कारणवश भोग न भी लग पाएं तो सिर्फ तुलसी के पत्ते चढ़ाने से भी कान्हा की कृपा के साथ लक्ष्मीजी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती,भाग्य मजबूत बनता है।
गाय बछड़े की सेवा
निसंतान दंपत्ति जन्माष्टमी के दिन गाय और उसके बछड़े की सेवा करें और आशीर्वाद लें। इसके साथ ही गाय और उसके बछड़े की मूर्ति भी लेकर आएं और बाल गोपाल के पास मूर्ति को रखकर उनकी भी पूजा करें। ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा से जल्द शुभ समाचार सुनने को मिलता है।
मोरपंख
भगवान श्रीकृष्ण को मोर मुकुटधारी भी कहते हैं। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को मोरपंख भी अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इस मोर पंख को अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं साथ ही आर्थिक परेशानी भी दूर हो जाती है।