फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Janmashtami 2022 Wishes: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की....भेजें कृष्ण जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश

Fri, 19 Aug 2022 08:32 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes, Messages, Images:  आज और कल दो दिन कृष्ण जन्मष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में हुआ था।  इस बार अष्टमी तिथि दो दिन पड़ने के कारण कुछ 18 को तो कुछ 19 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त, गुरुवार रात्रि  09: 21 मिनट पर आरंभ हो रही है और अगले दिन यानी 19 अगस्त, शुक्रवार रात्रि 10:59 मिनट पर समाप्त हो रही है। कृष्ण भक्त कान्हा का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाते हैं। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की कथा सुनते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दोस्तों, परिवार के सदस्यों, आसपास के अपने परिचितों और पड़ोसियों व रिश्तेदारों को जन्माष्टी की बधाई संदेश भेजकर जन्माष्टमी का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्णा आपके घर आएं
और माखन मिश्री के साथ
सारे दुःख और कष्ट भी ले जाएं।
विज्ञापन

3 of 7
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला

नन्द के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।

4 of 7
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार,
कृष्ण में श्रद्धा, कृष्ण से ही संसार।
मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का त्योहार!
विज्ञापन

5 of 7
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
माखनचोर नन्द किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर!
हरे कृष्ण हरे मुरारी,
पूजती जिन्हे दुनिया सारी!
आओ उनके गुण गाएं,
सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मटकी तोड़े, माखन खाए,
फिर भी सबके मन को भाए!
राधा के वो प्यारे मोहन,
महिमा उनकी दुनिया गाए।।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Happy Krishna Janmashtami 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मुरली मनोहर ब्रज के धरोहर
वह नंदलाल गोपाला है,
बंसी की धुन पर सब दुख हरनेवाला
वो मुरली मनोहर आने वाला है!!
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें