पंचामृत अभिषेक क्या है?
- फोटो : adobe stock
पंचामृत अभिषेक क्या है?
पंचामृत अभिषेक, रुद्राभिषेक का ही एक रूप है। इसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को मिलाकर पंचामृत तैयार किया जाता है और उसी से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। यह प्रक्रिया भी रुद्राभिषेक के नियमों के अनुसार ही की जाती है और इसे विशेष फलदायी माना जाता है।
अभिषेक से मिलने वाले लाभ
जब व्यक्ति जीवन में बीमारी, मानसिक तनाव, ग्रह दोष, आर्थिक समस्या, पारिवारिक कलह या अन्य बाधाओं से परेशान होता है, तब जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करना लाभकारी माना जाता है। इन अनुष्ठानों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है, और स्वास्थ्य में सुधार होता है।