Hartalika Teej 2026: शुभ योग में हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव, देवी पार्वती और गणेश जी की मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए मिट्टी से शिवलिंग बनाकर कठोर तपस्या की थी। इसलिए तीज के दिन शुभ पर्व पर मिट्टी से शिव-परिवार की प्रतिमा बनाकर पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं कि, इस शुभ तिथि पर व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास भी बढ़ता है। साथ ही सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए यह पूरे विधि-विधान से व्रत रखते हुए दान-पुण्य के कार्य करती हैं।वहीं, कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से इस व्रत को रखती हैं। हालांकि, हरतालिका तीज का व्रत कठिन माना जाता है, इसलिए इसे रखते समय कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में अगर आप भी हरतालिका तीज का व्रत रखने जा रही हैं, तो इससे जुड़े इन जरूरी नियमों को जरूर जान लें।
हरतालिका तीज पर पहले पारण या गणेश स्थापना? जानें क्या है शास्त्रीय नियम