Hartalika Teej Mantra: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का उपवास रखा जाता है। इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण अगले दिन ब्राह्ममुहूर्त में किया जाता है।
हरतालिका तीज व्रत, जो मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रखा जाता है। ये दिन शिव-पार्वती की पूजा को समर्पित है। इस तिथि पर व्रती महिलाएं भगवान शिव की आराधना करते हुए अखंड सौभाग्य की कामना करती है। वहीं विवाह योग्य युवतियां भी मनचाहे वर के लिए उपवास करती हैं।
इस साल हरतालिका तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें शुक्ल योग का नाम विशेष रूप से शामिल है। यह योग रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस योग में गौरी-शंकर को फूल, मिठाई और फल अर्पित करना शुभ होता है। इस दौरान महादेव की पूजा में कुछ खास मंत्रों का जाप करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है, और हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए इन मंत्रों को जानते हैं।