फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर करें ये पांच खास उपाय, जीवनसाथी से रिश्ता होगा और मजबूत

Mon, 12 Aug 2024 07:07 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : अमर उजाला
Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज, मंगला गौरी और करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है। इन उपवासों को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास बना रहता है। वहीं पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए भी ये व्रत किए जाते हैं। लेकिन इनमें हरतालिका तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।  ये उपवास पति के स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है।

हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज व्रत रखने से संतान की प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर के लिए ये व्रत रखती हैं।

इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : iStock
खीर का भोग
हरतालिका तीज के शुभ दिन पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। फिर पार्वती जी को खीर का भोग लगाएं। इसके बाद इस भोग को प्रसाद के रूप में अपने पति को भी खिलाएं। ऐसा करने से जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : freepik
बिछिया का दान
इस दिन पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4 of 6
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : freepik
अनाज का दान
हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा में विशेष मंत्रों का जाप करें। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से हर क्षेत्र में तरक्की के योग बनने लगते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : freepik
करें ये काम
इस दौरान एक लाल चुनरी में सुपारी, फूल और सिक्का बांधकर देवी पार्वती को अर्पित करें। इस दौरान ॐ गौरी शंकराय नम: मंत्र का जाप करते रहें। माना जाता है कि इससे शादी में आ रही बाधा दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hartalika Teej 2024 Upay - फोटो : freepik
बेल पत्रों की माला 
हरतालिका तीज के शुभ दिन पर जल में कच्चा दूध मिलाकर उसे शिवलिंग और मां गौरी पर चढ़ाएं। इस दौरान गाय को भी चारा खिलाएं। माना जाता है कि इससे विवाह संबंधित समस्याएं दूर होती है। इस दौरान महादेव को बेल पत्रों की माला और केले का फल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें