Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज, मंगला गौरी और करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है। इन उपवासों को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास बना रहता है। वहीं पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए भी ये व्रत किए जाते हैं। लेकिन इनमें हरतालिका तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ये उपवास पति के स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है।
हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज व्रत रखने से संतान की प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर के लिए ये व्रत रखती हैं।
इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।