फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2026: अगस्त में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Thu, 23 Jul 2026 11:00 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज सुखी दांपत्य जीवन और शिव-पार्वती की कृपा प्राप्त करने का सबसे शानदार अवसर है। इस खास मौके पर विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने से महादेव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Hariyali Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Hariyali Teej 2026: सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इस तिथि पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, तरक्की और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए पूजा-पाठ व दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य भी महिलाओं द्वारा किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर देवी पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। यह व्रत मिलन, प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि, साल 2026 में हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Raksha Bandhan 2026: क्या इस बार रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण ? जानें समय और क्या कहते हैं ज्योतिषी
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और किस विधि से करें महादेव की पूजा
विज्ञापन

2 of 4
Hariyali Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
कब है हरियाली तीज 2026?
  • पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। 
  • इस तिथि का समापन 15 अगस्त 2026 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। 
  • उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026, शनिवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
Hariyali Teej 2026 - फोटो : adobe stock
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से 05:35 तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:08 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:51 से 03:42 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:29 तक
  • अमृत काल: रात 08:18 से 09:53 तक

Sawan Shivratri 2026: इस बार कब पड़ेगी सावन शिवरात्रि ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक का सही समय

विज्ञापन

4 of 4
Hariyali Teej 2026 - फोटो : adobe
हरियाली तीज की पूजा विधि
  • हरियाली तीज पर पूजा के लिए सबसे पहले पूरे शिव परिवार की पूजा करें।
  • इस दौरान आप पहले शिवलिंग का गंगाजल जल से जलाभिषेक करें। 
  • इसके बाद भगवान शिव और पूरे शिव परिवार को जल अर्पित करें। 
  • फिर भगवान और माता पार्वती को वस्त्र अर्पित करें। 
  • माता पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें। 
  • भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के फूल, चंदन, अक्षत और फल अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें।
  • महादेव की आरती करें और अंत में सुहागिनों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें।

 

Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र
Bhadli Navami 2026: मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ तिथि है भड़ली नवमी, जानिए महत्व और पूजा विधि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें