फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

Sun, 04 Aug 2024 06:38 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरियाली अमावस्या पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
Hariyali Amavasya 2024: देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत अब हो चुकी है। ये माह भगवान शिव की पूजा अर्चना को समर्पित है। माना जाता है कि सावन में शंकर जी की पूजा पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान आने सभी सोमवार को शिव जी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में न केवल सोमवार बल्कि अन्य व्रत और त्योहारों को भी शुभ माना जाता है। इसमें हरियाली अमावस्या का नाम मुख्य रूप से शामिल है। 

शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या पर गंगा स्नान करने से सभी पाप से मुक्ति प्राप्त होती है। इस दौरान विष्णु जी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस साल 4 अगस्त 2024 को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन विधि अनुसार पूजा पाठ करने से तमाम तरह की समस्याओं का निवारण होता है। ऐसे में पूजा की सही विधि का मालूम होना बेहद जरूर ही। इसी कड़ी में आइए हरियाली अमावस्या की पूजन विधि के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाली अमावस्या पूजा विधि - फोटो : freepik
हरियाली अमावस्या पूजा मुहूर्त 2024
हरियाली अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त:  प्रात: 04:20  से प्रात: 05:02 तक 
अभिजीत मुहूर्त:  दोपहर 12:00  से दोपहर 12:54  तक 
स्नान दान का शुभ समय:  प्रातः 05:44 से दोपहर 01:26 तक  

Hariyali Amavasya 2024: सावन अमावस्या पर करें ये खास उपाय, महादेव की बनी रहेगी कृपा


 
विज्ञापन

3 of 5
हरियाली अमावस्या पूजा विधि - फोटो : istock
हरियाली अमावस्या पूजा विधि
हरियाली अमावस्या के शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। फिर पूजा स्थल पर सभी पूजन सामग्री को एकत्रित कर के रख लें। बाद में चौकी लगाकर उसपर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति विराजमान करें। इसके बाद महादेव का विधि पूर्वक अभिषेक करें। फिर धीरे-धीरे शिव जी को फल, फूल, धूप और मिठाई अर्पित करते जाएं। इस दौरान घी का दीपक भी जलाएं। बाद में शिव चालीसा का पाठ करें।

4 of 5
हरियाली अमावस्या पूजा विधि - फोटो : istock
पूजा सामग्री लिस्ट
  • बेलपत्र
  • चंदन
  • रोली
  • शहद
  • दही
  • दीपक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाली अमावस्या पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
  • पूजा के बर्तन
  • देशी घी
  • धतूरा
  • फूल
  • गंगाजल और साफ जल
  • मिठाई
  • शमी का फूल
  • दूध
  • सुपारी
  • चावल
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें