फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Krishna Janmashtami 2021: "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी" जन्माष्टमी के अवसर पर भेजें ऐसे ही कई शुभकामना संदेश

Mon, 30 Aug 2021 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Happy Janmashtami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Krishna Janmashtami 2021 Wishes, Images, Quotes, Messages in Hindi: आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बालगोपाल की विशेष पूजा आराधना करने का महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 30 अगस्त, सोमवार के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षण योग में है। इस योग को बेहद ही शुभ योग माना गया है। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा जिस कारण से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। जन्माष्टमी की तैयारी बहुत दिन पहले से ही होने लगती है और जन्माष्टमी के दिन पर लोग एक दूसरों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को कुछ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Happy Janmashtami 2021
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी, जैय कन्हैय लाल की।
विज्ञापन

3 of 8
राधा की चाहत है कृष्णा, उसके दिल की विरासत है कृष्णा, 
चाहें कितना भी रास रचा ले कृष्णा, दुनिया तो फिर भी कहती है, 
राधे-कृष्णा, राधे-कृष्णा।


माखन का कटोरा, मिश्री का थाल, मिट्टी की खुशबू,
बारिश की फुहार, राधा की उम्मीदे, कृष्ण का प्यार, 
मुबारक हों आपको, जन्माष्टमी का त्यौहार।

4 of 8
Happy Janmashtami 2021
राधा की चाहत है कृष्णा, उनके दिल की विरासत है कृष्णा, 
चाहे कितना भी रास रच ले कृष्णा, दुनिया तो फिर भी यही कहती है राधे - कृष्णा 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं


मारे दुलारे वही सबसे प्यारे,
माखन के लिए झगड़ जाए,
गोपियां देखकर आकर्षित हो जाए लेकिन सबके रखवाले,
तभी तो सब के दुलारे
हैप्पी जन्माष्टमी कन्हैया
विज्ञापन

5 of 8
Happy Janmashtami 2021
हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की 
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी 
हे नाथ नारायण वासुदेवाय
एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा
शुभ और मंगलमय जन्माष्टमी
विज्ञापन

6 of 8
Happy Janmashtami 2021
गोकुल में उनका निवास
करते हैं गोपियों के संग रास 
देवकी और यशोदा हैं जिनकी मैया
ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया
जन्माष्टमी मंगलदायक हो

राधा की भक्ति
मधुर मुरली की मिठास
माखन का स्वाद और ब्रज की गोपियों का रास।
आइए मिलके बनाते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को खास 
विज्ञापन

7 of 8
Krishna Janmashtami - फोटो : अमर उजाला
माखन चोर नंद किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी
पूजती जिन्हे दुनिया सारी
आओ उनके गुण गाएं
सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं
हैप्पी जन्माष्टमी।।

कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है,
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं ।
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है,
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं ।।
जय श्री कृष्णा
विज्ञापन

8 of 8
कृष्ण जन्माष्टमी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
देखो फिर जन्माष्टमी आई है
माखन की हांड़ी ने फिर मिठास बढ़ाई है
कान्हा की लीला है सबसे प्यारी
वो दे आपको खुशियां सारी
हैप्पी जन्माष्टमी।।

गोकुल में जिसने किया निवास,
उसने गोपियों के संग रचा इतिहास!
देवकी-यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे ही हमारे कृष्ण कन्हैया!!
हैप्पी जन्माष्टमी।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें