फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Guru Nanak Jayanti: इन शुभकामना संदेशों के जरिए अपने परिजनों और दोस्तों को दें गुरुपर्व की लख-लख बधाइयां

Tue, 08 Nov 2022 10:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गुरु नानक जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Happy Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes: सिखों के पहले गुरु, नानक देव जी की जयंती आज यानी 8 नवंबर 2022 को है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस दिन को सिख समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन को प्रकाश पर्व और गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर सुबह से शाम तक गुरुद्वारों में प्रार्थना व दर्शन का दौर चलता रहता है। सभाएं आयोजित की जाती हैं। गुरु नानक जयंती के दिन आयोजित होने वाली सभाओं में गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है। साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया जाता है। लोग हर्षोल्लास के साथ गुरु नानक जी का जन्मदिन मनाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। यहां कुछ खूबसूरत वॉलपेपर्स दिए जा रहे हैं, जिनके जरिए आप भी अपने प्रियजनों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं-  

Guru Nanak Jayanti 2022: जीवन जीने का सही मार्ग दिखाते हैं गुरु नानक देव के ये अनमोल वचन 
 
विज्ञापन

2 of 7
गुरु नानक जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
मेरी गुरु नानक देव जी से कामना है की
आपके सारे सपने पूरे हों और आपको एक सुखद जीवन मिले
गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
गुरु नानक जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
सतनाम श्री वाहे गुरु, सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
गुरु नानक जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा
बस यही कामना है हमारी
सभी घरों में बनी रहे सदा खुशहाली
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 7
गुरु नानक जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
सतगुरु सबके काज सवारें, हम सभी के आप रखवारे
सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


 
विज्ञापन

6 of 7
गुरु नानक जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरु नानक जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
इस जग की माया से छूट जाए मोह मेरा
वाहे गुरु कर दो ऐसी महर कि बस जुबां पर नाम हो हमेशा तेरा
गुरुनानक जयंती की लख लख बधाइयां 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें