फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2025: दशहरा एक उम्मीद जगाता है.. बुराई के अंत की याद दिलाता है, इन संदेशों से दे सभी को शुभकामनाएं

Thu, 02 Oct 2025 06:07 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Dussehra 2025 Wishes: हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Happy Dussehra 2025 Wishes: हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय का प्रतीक है, उन्होंने लंकापति रावण का वध कर धर्म और सत्य की जीत की रक्षा की थी। अन्य ग्रंथों के मुताबिक इस तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध भी किया था। इसलिए दशहरा को शक्ति की जीत का पर्व कहा जाता है। इस खास अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी कहते है। इस दौरान पुतलों के दहन के बाद सभी एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं देते है। आप इन खूबसूरत संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और खास लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भीतर के रावण को, जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

3 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
इस दशहरे मनुष्य बस एक नेक काम करें,
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करें।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला,
कभी ना आए कोई झमेला,
सदा सुखी रहे आपका बसेरा।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
चांद की चांदनी, शरद की बहार
सबसे पहले आपको मुबारक हो दशहरा का त्योहार।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Dussehra 2025: क्या है रावण के 10 सिरों का राज ? जानें किन बुराइयों के हैं ये प्रतीक

विज्ञापन

7 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
दशहरा की शुभकामनाएं

8 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Dussehra 2025: विजयादशमी पर करें ये 8 उपाय, हर एक कार्यों में मिलेगी सफलता और आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन

10 of 10
Happy Dussehra 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं


Vijayadashami 2025: जानिए आखिर क्यों दशहरे पर पान, नीलकंठ और शमी पूजा का होता है महत्व ?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें