फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Diwali 2025 Wishes: खुशियों का पर्व दिवाली आज, इन संदेशों से दे दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं

Mon, 20 Oct 2025 06:34 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Diwali 2025 Wishes: रौशनी, उमंग और उत्साह का पावन पर्व दिवाली आज यानी 20 अक्तूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। ऐसे में आप इन संदेशों से सभी को शुभकामनाएं दे सकते हैं। इससे रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ता है..
विज्ञापन
1 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Happy Diwali 2025 Wishes: रौशनी, उमंग और उत्साह का पावन पर्व दिवाली आज यानी 20 अक्तूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। यह हिंदू पंचांग के कार्तिक मास की अमावस्या तिथि है। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, बरकत, धन-सौभाग्य व निरंतर प्रगति के योग बनते हैं। साथ ही साधक के यश, वैभव और ऐश्वर्य में भी वृद्धि होती है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, दिवाली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसकी खुशी में पूरे नगर ने दीपों से उनका स्वागत किया था। इसी उपलक्ष्य में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे प्रकाश, प्रेम और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
 
हिंदू धर्म में दिवाली के पावन पर्व पर घरों से लेकर मंदिर, बाजार और कार्यस्थलों पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है और दीपों की जगमग रोशनी से कोने-कोने में दीए का उजाला किया जाता है। इस दौरान सभी लोग एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों से सभी को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले,
घर में सुख-समृद्धि और
खुशियां ही खुशियां रहें।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को दिवाली मुबारक
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
दिवाली का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावली
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।


 

Diwali 2025: दिवाली पर पुराने दीपक दोबारा जलाना शुभ होता है या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

8 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी आपके चेहरे पर लाली हो,
हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

दिवाली की रात इन 8 जगहों पर दीपक जलाने से सबसे जल्दी प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, दूर होती है दरिद्रता

9 of 11
Happy Diwali 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Diwali Puja Samagri: इन चीजों के बिना अधूरा रहता है दिवाली लक्ष्मी पूजन, जानिए संपूर्ण सामग्री

10 of 11
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
जीवन में अंधकार नहीं,
बस उजाला ही उजाला रहे।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

11 of 11
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां लक्ष्मी और गणेश को लेकर आ रहे हैं सिया-राम
स्वागत के लिए हो जाएं सभी तैयार।
दीप जलाकर मनाओ दिवाली का त्योहार
क्योंकि 14 वर्ष का वनवास काटकर लौटे हैं श्रीराम।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें