Diwali Pujan Samagri List in Hindi: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपों का महापर्व दिवाली मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर को दिवाली है। तिथि पर हंस महापुरुष योग, बुधादित्य योग और हस्त नक्षत्र का अत्यंत मंगलकारी संयोग बना हुआ है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। मान्यता है कि इस विशेष योग में लक्ष्मी पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, धन-संपदा व बरकत का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक दिवाली जहां भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती हैं, वहीं इस दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी भी प्रकट हुईं थीं। इसलिए दिवाली के शुभ अवसर पर प्रदोष काल में घर, मंदिर, दुकान व सभी कार्यस्थल पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस दौरान देवी की उपासना संपूर्ण सामग्रियों के साथ करनी चाहिए। इससे जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और व्यक्ति विलासिता जीवन जीता है। ऐसे में आइए इस दिन की संपूर्ण पूजा सामग्री को जानते हैं।