Happy Buddha Purnima 2021: आज देश दुनिया में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार बैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। भगवान बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, चीन, नेपाल थाईलैंड, मलयेशिया, म्यांमार, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। श्रीलंका में इस दिन को 'वेसाक' के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आइए जानते हैं भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए कुछ उपदेशों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
जीवनभर बिना ध्यान के साधना करने की अपेक्षा जीवन में एक दिन समझदारी से जीना कहीं अच्छा है।
विज्ञापन
3 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं सूर्य, चंद्रमा और सत्य।
4 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे स्वास्थ्य का जिम्मेदार स्वयं होता है। इसीलिए खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
जो बुरा समय बीत गया हो उसको याद नहीं करना चाहिए। भविष्य के लिए सपने नहीं देखना चाहिए, बल्कि वर्तमान में ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
शक से हमेशा बचना चाहिए। बेवजह किसी पर कभी भी शक नहीं करना चाहिए। शक लोगों को अलग कर देता है।
विज्ञापन
7 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। हमेशा क्रोध में रहना, गर्म कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के सामान होता है। इसमें हमारा हाथ भी जलता है।
8 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
न ही सुख स्थायी और न ही दुख। बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए और हमेशा रोशनी की तलाश करनी चाहिए।
9 of 10
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
किसी के प्रति नफरत और ईर्ष्या रखने से जीवन में कोई भी खुशी नहीं प्राप्त की जा सकती। ईर्ष्या व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है।