Happy Bhai Dooj 2021: आज भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं उन्हें मिष्ठान खिलाकर गोला भेंट करती हैं। तो वहीं भाई भी अपनी बहन को उपहार प्रदान करते हैं। इस दिन बहनें भाई का तिलक करके उसकी लंबी आयु और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। भाई दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह भाई-बहन के पावन और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। रक्षा बंधन पर जहां बहनें भाई के घर आती हैं तो वहीं भाई दूज पर भाई अपनी बहनों के घर आते हैं और बहनें अपने भाई की आव-भगत करती हैं। इस बार भाई दूज का त्योहार 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। इस बार हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास शुभकामना संदेश जिन्हें भेजकर आप अपने प्रियजनों की भाई दूज को और भी खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
भाई दूज 2021 की हार्दिक शुभकानाएं
- फोटो : Amarujala
प्रेम और विश्वास का बंधन दर्शाता यह त्योहार है
खुश रहे भाई सदा यह बहन के दिल की मुराद है।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 7
भाई-दूज 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!
- फोटो : Amarujala
भाई बहन के पावन रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज का ये शुभ त्योहार,
बहनों की दुआओं में सिर्फ भाइयों के लिए खुशियां हज़ार
भाई-दूज की शुभकामनाएं!
4 of 7
भाई दूज 2021की हार्दिक शुभकानाएं
- फोटो : Amarujala
बना रहे भाई-बहन का रिश्ता एकजुट,
कुछ भी कहो यह बंधन हैं सच में अटूट।
भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
5 of 7
भाई दूज 2021की हार्दिक शुभकानाएं
- फोटो : Amarujala
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
विज्ञापन
6 of 7
भाई दूज 2021 की हार्दिक शुभकानाएं
- फोटो : Amarujala
बहन तो चाहे सिर्फ भाई का प्यार, नहीं चाहिए उसे महंगे उपहार
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक, मिले हर भाई को खुशियां अपार।
भाई-दूज की शुभकामनाएं!