फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का संयोग, ढैय्या-साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय

Fri, 11 Apr 2025 06:24 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hanuman Janmotsav 2025: पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव है, जिसे हनुमान जयंती भी कहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : freepik
Hanuman Janmotsav 2025: पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव है, जिसे हनुमान जयंती भी कहते हैं। मान्यता है कि चैत्र महीने की पूर्णिमा को वीर बजरंगी का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।

इस दिन प्रभु की उपासना और केवल बूंदी का भोग लगाने से वह भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं, जिसके प्रभाव से जातक को मानसिक शांति और शत्रुओं से मुक्ति प्राप्त होती हैं। वहीं यह दिन उन लोगों के लिए और भी खास है, जो शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से बचने के लिए सदैव संकटमोचन का पूजन किया जाता है और इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का संयोग बन रहा है। इसलिए इस दिन कुछ खास उपाय करने से इसके अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe
ढैय्या-साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय 
  • ज्योतिषियों के मुताबिक हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आप हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद कुछ कागजी बादाम लेकर उसे काले रंग के कपड़े में बांध लें। फिर इसे आप घर की दक्षिण दिशा में किसी गुप्त स्थान पर रख दें। अगले दिन शनि मंदिर में जाकर इसे रख दें। इससे साढ़ेसाती से मिलने वाले नकारात्मक परिणामों से मुक्ति प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
  • हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आप उपवास रखें। फिर बजरंगबली को सिंदूर व चमेली का तेल चढ़ाएं। अब बरगद के कम से कम 8 पत्तों पर सिंदूर से राम-नाम लिखें। इसकी एक माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से शनि साढ़ेसाती व ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है।
  • ज्योतिषियों के मुताबिक आप सरसों के तेल में सिंदूर मिलाकर घर के सभी दरवाजों पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। 

4 of 5
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन आप हनुमान जी की पूजा करें। इसके बाद आप एकांत में भगवान राम के नाम का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
  • हनुमान जन्मोत्स के दिन हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान प्रभु को गुड़ का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर घर में लगाएं सही दिशा में हनुमानजी का चित्र, सालभर मिलती रहेगी कृपा

बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग के संयोग में हनुमान जन्मोत्सव, इन राशि वालों की पलटेगी किस्मत

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव की रात करें ये उपाय, कर्ज और ग्रहदोष होंगे दूर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें