फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hanuman jayanti 2024: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से मिलते हैं ये पांच फायदे

Mon, 22 Apr 2024 01:38 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2024: हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। हालांकि, हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है क्योंकि वीर बजरंग बली आज भी सशरीर मौजूद हैं। मान्यता है कि बजरंगबली आज भी सभी भक्तों की परेशानियों को पलक झपकते दूर कर देते हैं। इसलिए उन्हें संकटमोचक कहा जाता है। उनके समक्ष कोई भी शक्ति नहीं टिक पाती है। वहीं इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव का दिन हनुमान भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इस दिन उपवास रखने के साथ-साथ पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा भी की जाती है। इस दौरान कई शुभ मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। साथ ही बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाता है।

सभी जानते हैं कि, हनुमान चालीसा के पाठ में बहुत शक्ति है। यह मन से डर को दूर करने में सहायता करता है। माना जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को अपने जीवन में कई लाभ भी मिलते हैं। साथ ही कुंडली में मंगल दोष समेत राहु और केतु दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, हनुमान चालीस का पाठ करने से और क्या लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
मानसिक अशांति होती है दूर
मान्यता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के मन से भी हर तरह का डर भी दूर होता है। इसके अलावा चालीसा का पाठ करने से नकारात्मकता भी दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
मिलती है सफलता
हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इसलिए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सच्चे दिल से चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तरक्की के नए मार्ग भी खुल सकते हैं।
 

4 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
यदि आप बीमारियों से घिरे हैं, तो सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही आपकी परेशानियों में भी कमियां आएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
आर्थिक स्थिति होती है बेहतर
मान्यता है कि, दिन में 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। उसके काम और व्यापार में भी प्रगति होती है। रोजाना चालीसा का पाठ करने से प्रमोशन और तरक्की के योग बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
डर को दूर भगाएं
हनुमान जी के सामने कोई भी शक्ति नहीं टिक पाती है। वह बहुत ही बलवान और ताकतवर है। इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है ताकी मनुष्य के मन से डर निकल सके।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें