Gupt Navratri 2026 Remedies In Hindi: जब जीवन में रास्ते धुंधले लगने लगें, मेहनत के बावजूद सफलता हाथ न आए और हर ओर बाधाएं खड़ी दिखें, तब आध्यात्मिक शक्ति ही वह सहारा बनती है जो हमें भीतर से मजबूत करती है। ऐसे ही विशेष समयों में गुप्त नवरात्रि का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। यह केवल देवी उपासना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मबल, साधना और अदृश्य शक्तियों को जागृत करने का अवसर भी माना जाता है। तंत्र शास्त्र में वर्णित 10 महाविद्याओं की साधना इसी दौरान विशेष फलदायी मानी गई है।
गुप्त नवरात्रि में यदि आप अपनी राशि के अनुसार उपाय करते हैं, तो जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इस दौरान मां दुर्गा की नियमित पूजा करें, महाविद्याओं के मंत्रों का जप करें और देवी को विशेष सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि इससे शत्रु बाधा, रोग, दोष, व्यापार, परिवार या नौकरी से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
गुप्त नवरात्रि में करें राशि अनुसार उपाय