गृहस्थ लोगों के लिए पूजा के नियम
- फोटो : adobe stock
गृहस्थ लोगों के लिए पूजा के नियम
गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है, जिनमें काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला शामिल हैं। इनमें से गृहस्थ जीवन जीने वालों के लिए मां कमला, मां मातंगी और मां भुवनेश्वरी की साधना को सरल और शुभ माना गया है। बाकी उग्र साधनाएं बिना गुरु के मार्गदर्शन के नहीं करनी चाहिए।
10 महाविद्याओं की साधना
तंत्र शास्त्र में साधना को गोपनीय रखना बहुत जरूरी माना गया है। एक सिद्धांत के अनुसार, पूजा और मंत्र जप पूरी तरह गुप्त रहना चाहिए। मान्यता है कि जितनी अधिक गोपनीयता रखी जाती है, उतना ही शीघ्र और प्रभावी फल प्राप्त होता है। साधना के लिए मध्य रात्रि का समय विशेष रूप से अनुकूल माना गया है।