फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा को प्रिय हैं ये तीन रंग, जानिए कैसे कर सकते हैं गणेश जी को प्रसन्न

Fri, 06 Sep 2024 12:19 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : Amar Ujala
Ganesh Chaturthi 2024: दस दिवसीय गणेशोत्सव का उत्साह देश भर में देखने को मिलता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान भक्त भगवान गणेश को प्रसन्न करने का पूरा प्रयत्न करते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान उनके लिए प्रिय भोग और प्रसाद के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। कहा जाता है गणेश भगवान स्वभाव के बहुत सरल हैं, इसलिए उन्हें प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। आप उनकी पसंदीदा मिठाई और प्रिय व्यंजन का अर्पण करके भी बप्पा को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

शास्त्रों में गणपति बप्पा को खुश करने में रंगों का भी विशेष महत्व बताया गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको भगवान गणेश के पसंदीदा तीन रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप उन्हें खुश कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
भगवान गणेश को लाल, हरा और पीला रंग सबसे ज्यादा प्रिय है। इन तीनों रंगों का अपना अलग महत्व है। इस महत्व के चलते ये तीनों रंग श्री गणेश जी को बेहद प्रिय हैं। इन रंगों का प्रयोग पूजा में करके आप बप्पा को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तीन रंगों का महत्व और कारण, जिसकी वजह से भगवान गणेश को प्रिय हैं ये रंग।
विज्ञापन

3 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
लाल रंग
लाल रंग सबसे शुभ और मंगलकारी माना जाता है। लाल रंग सौभाग्य, उत्साह, साहस और उमंग को दर्शाता है। इसलिए गणपति को यह रंग बहुत प्रिय है। आप लाल रंग के गुड़हल का फूल गणेश जी के अर्पित कर सकते हैं। साथ ही आप लाल रंग की पोशाक भी गणेश जी को पहना सकते हैं। इसके अलावा आप पूजा के दौरान खुद भी लाल रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं।

4 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
हरा रंग
हरा रंग प्रकृति का रंग माना जाता है, जो हरियाली, शीतलता, ताजगी, प्रसन्नता, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का स्वरूप माना जाता है। इस महत्व के कारण हरा रंग भगवान विनायक को बहुत पसंद है। गणपति पूजन में हरे रंग की दूर्वा अर्पित करने का भी विशेष महत्व है। गणेश जी की पूजा में आप हरे रंग का उपयोग जरूर करें। इस गणेश उत्सव में पूजा, सजावट आदि के तौर पर हरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
पीला रंग
सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ में पीले रंग का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। यह रंग बृहस्पति और सूर्यदेव जैसे ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। पीला रंग गुरु ग्रह और भाग्य को जगाने का काम करता है। इसलिए भगवान विष्णु और गणेश जी के साथ ज्यादातर देवी-देवता पीतांबर धारण करते हैं। पीले रंग के इस महत्व को देखते हुए गणेश जी की पूजा में भी पीले रंग का उपयोग जरूर करें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें