Ganesha Mantra For Money And Prosperity: भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में गणेश चतुर्थी इस वर्ष 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। भगवान गणेश एक पूजनीय देवता हैं जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़ा गया है। भगवान गणेश को गजानन, धूम्रकेतु, एकदंत, वक्रतुंड और सिद्धि विनायक सहित विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस दिन आप अपने घर पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापाना करके पूजन कर सकते हैं। गणेश जी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। हालांकि इस दिन आपको रोजगार, सुख, समृद्धि, संकट को दूर करने, ग्रह दोष निवारण, सफलता आदि की कामना है तो आपको इनसे संबंधित गणेश जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से आपको सफलता, शुभता और सौभाग्य प्राप्त होगा। गणेश चतुर्थी पर आप सच्चे मन से गणेश मंत्र का जाप करें, वे आपको खाली हाथ नहीं लौटाएंगे।
Panchang For Ganesh Chaturthi 2023: कब है गणेश चतुर्थी, जानिए गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि