फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी आज, नोट कर लें पूजा विधि और नियम

Wed, 05 Feb 2025 07:05 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं। देवी दुर्गा की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फरवरी दुर्गा अष्टमी 2025 - फोटो : Amar Ujala
Masik Durgashtami 2025: आज यानी 05 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी है। हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यह शुभ दिन आता है, जिसे देवी दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित किया गया है। इस दिन भक्त मां दुर्गा का पूजन एवं व्रत करते हैं, जिससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं। देवी दुर्गा की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। इस माह में दुर्गाष्टमी व्रत की सही तिथि को लेकर कुछ लोगों में भ्रम हो सकता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि इस बार 5 फरवरी की देर रात 2:30 बजे प्रारंभ होकर 6 फरवरी की रात 12:35 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आज रखा जाएगा।
 

February Pradosh Vrat 2025: फरवरी में कब है प्रदोष व्रत ? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन नहीं खानी चाहिए ये चीजें, मिल सकते हैं अशुभ फल

विज्ञापन

2 of 5
पूजन विधि - फोटो : adobe stock
पूजन विधि
  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल को शुद्ध कर मां दुर्गा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें और लाल वस्त्र से सजाएँ।
  • मां दुर्गा को गंगाजल से स्नान कराकर, पुष्प, चंदन, रोली, सिंदूर आदि अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 5
पूजन विधि - फोटो : freepik
  • फल, मिठाई एवं अन्य भोग सामग्री अर्पित करें।
  • मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और उनकी कथा का पाठ करें।
  • आरती के पश्चात कन्या पूजन कर उन्हें भोजन और दान देना शुभ माना जाता है।

Daily Worship Rule: प्रतिदिन की पूजा में इस नियम का पालन जरूर करें, दूर होगी सभी समस्या

Jaya Ekadashi Upay: जया एकादशी के दिन आजमा लें ये उपाय, हर समस्या होगी दूर

4 of 5
व्रत एवं नियम - फोटो : freepik
व्रत एवं नियम
  • इस दिन उपवास रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें।
  • जरूरतमंदों को दान करें एवं सदाचार का पालन करें।
  • मांसाहार और नशे से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्रत एवं नियम - फोटो : freepik
  • लाल रंग के वस्त्र धारण करने से बचें।
  • असत्य न बोलें और किसी के प्रति द्वेष न रखें।
  • बड़ों का सम्मान करें और विनम्रता बनाए रखें।
मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा माता दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है।
 

Mahashivratri 2025: शुभ योग में महाशिवरात्रि का पर्व, इस विधि से करें शिव परिवार की पूजा





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें