फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या आज, जानें मंत्र से लेकर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Thu, 27 Feb 2025 07:04 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाल्गुन अमावस्या 2025 इस वर्ष 27 फरवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा-अर्चना से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
1 of 5
Falgun Amavasya 2025 - फोटो : Amar Ujala
Falgun Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसे पितरों की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन अमावस्या 2025 इस वर्ष 27 फरवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा-अर्चना से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
 

Shani Dev Ki Puja: जानें शनिदेव को तेल चढ़ाने की सही विधि, इस मंत्र के जाप से बरसेगी कृपा

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात को करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Raksha Sutra Bandhne ke Niyam: कितने दिनों में बांधना चाहिए कलावा? जानें इससे जुड़े नियम

विज्ञापन

2 of 5
फाल्गुन अमावस्या 2025 तिथि और समय - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन अमावस्या 2025 तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी 2025 को प्रातः 8:54 बजे से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2025 को प्रातः 6:14 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार व्रत और धार्मिक अनुष्ठान 27 फरवरी को किए जाएंगे।
 

Narmada: आखिर उल्टी दिशा में क्यों बहती है नर्मदा नदी? जानें अधूरे प्रेम की पौराणिक कथा

विज्ञापन

3 of 5
फाल्गुन अमावस्या 2025 स्नान और दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik
फाल्गुन अमावस्या 2025 स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
इस दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त अत्यंत शुभ होता है।
ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:08 से 05:58 तक
शिव योग – प्रातः 5:09 से रात्रि 11:41 तक 
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:11 से 12:57 तक
इन शुभ मुहूर्तों में स्नान, ध्यान, दान और पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
 

4 of 5
फाल्गुन अमावस्या 2025 पूजा विधि और उपाय - फोटो : freepik
फाल्गुन अमावस्या 2025 पूजा विधि और उपाय
  • प्रातःकाल उठकर पवित्र नदी, सरोवर या घर पर स्नान करें।
  • तिल, गुड़, आटे के पिंड बनाकर पितरों को अर्पित करें।
  • पितृ तर्पण के लिए जल में काले तिल डालकर अर्पण करें।
  • जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा का दान करें।
  • भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाल्गुन अमावस्या 2025 के शुभ मंत्र - फोटो : freepik
फाल्गुन अमावस्या 2025 के शुभ मंत्र
  • ॐ पितृ देवतायै नमः।।
  • ॐ आगच्छन्तु में पितर एवं ग्रहन्तु जलान्जलिम।।
  • ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृः प्रचोदयात्।।
यह दिन पूर्वजों की कृपा पाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए उत्तम है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें