फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easter Sunday 2025: आज है ईस्टर संडे, यहां जानें इसका इतिहास

Sun, 20 Apr 2025 05:51 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष ईस्टर संडे कब है और इसकी महत्ता क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
easter sunday 2025 - फोटो : adobe stock
Easter Sunday 2025: आज ईस्टर संडे है। ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक पुनर्जन्म का प्रतीक है, बल्कि एक नई शुरुआत और उम्मीद का संदेश भी देता है। इस खास अवसर पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है, जहां श्रद्धालु प्रभु यीशु के जीवन, बलिदान और पुनरुत्थान पर ध्यान करते हैं। इसे "पाम संडे" के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि ईस्टर संडे की महत्ता क्या है।
 

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इन राशियों के पास होगी दौलत और शोहरत, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा खूब लाभ

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख

Amar Ujala Samwad 2025: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया-घर में संत पधारे और हुई ऐसी घटना की बन गए कथावाचक


 
विज्ञापन

2 of 5
easter sunday 2025 - फोटो : adobe stock
ईस्टर संडे 2025 में कब है?
ईस्टर संडे आज यानी 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। इससे दो दिन पहले, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे था, जो प्रभु यीशु के बलिदान की याद दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 5
easter sunday 2025 - फोटो : adobe stock
ईस्टर संडे का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन प्रभु यीशु मृत्यु के तीन दिन बाद पुनः जीवित हुए थे। इसके बाद उन्होंने चालीस दिनों तक अपने शिष्यों के साथ समय बिताया और लोगों को प्रेम, दया और क्षमा का संदेश दिया। फिर वे स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर गए। यही वजह है कि इस चमत्कारी घटना की याद में लोग ईस्टर संडे मनाते हैं। 

4 of 5
easter sunday 2025 - फोटो : adobe stock
कैसे मनाया जाता है ईस्टर संडे?
इस पावन दिन पर ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और मोमबत्तियां जलाते है। इस दिन लोग एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। 

Akshaya Tritiya 2025: कैसे होते हैं अक्षय तृतीया पर जन्म लेने वाले बच्चे? जानें कैसा होता है उनका जीवन
Puja Rules: पूजा करने के बाद गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम, मिल सकते हैं विपरीत परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
easter sunday 2025 - फोटो : adobe stock
ईस्टर की खास परंपरा है कि इस दिन अंडों को रंग-बिरंगे रूप में सजाया जाता है और उपहार के रूप में बांटा जाता है। बाइबल पाठ और आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से इस दिन का महत्व और गहराई से महसूस किया जाता है।

Amar Ujala Samwad 2025: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया-घर में संत पधारे और हुई ऐसी घटना की बन गए कथावाचक
Rudraksha Wearing Rules: कैसे पहनें रुद्राक्ष? ज्योतिष अनुसार जानिए धारण करने की विधि और नियम
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें