दशहरा 2021
- फोटो : amar ujala
अपराजिता पूजन का महत्व
विजयदशमी के दिन अपराजिता पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि अश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि में शाम को तारा उदय होने के समय को विजया काल माना गया है। इसी कारण से इस तिथि को विजयादशमी कहते हैं। मान्यता है कि इस समय पर किया गया कोई भी कार्य सफल होता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन अपराजिता स्रोत का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है।