फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली के दिन इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, पूरे साल बरसती है लक्ष्मी जी की कृपा

Sat, 11 Nov 2023 12:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2023: दीपावली रोशनी का त्योहार है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला
Diwali 2023: दीपावली रोशनी का त्योहार है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। हर जगह अलग अलग तरीके से दिवाली की धूम देखने को मिलती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनका दीपोत्सव करके स्वागत किया गया था। हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही घर व अपने आस-पास की जगहों को दीपों की रोशनी से रोशन किया जाता है।



इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। दिवाली को लेकर कई मान्यताएं है, जो इस त्योहार को और खास बनाती हैं। साथ ही इस दिन कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं जो शुभ संकेत की तरफ इशारा करती हैं। कहते हैं कि, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। ये आपकी किस्मत बदलने का संकेत होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, दिवाली के दिन और क्या क्या देखना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
Diwali 2023 - फोटो : istock
केसरिया रंग की गाय का दिखना
हर तीज त्योहार पर गाय की पूजा की जाती है। ऐसा करना शुभ माना जाता है। अगर आपको दिवाली के दिन केसरिया रंग की गाय दिखाई देती है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Diwali 2023 - फोटो : istock
छंछूदर का दिखना
दिवाली के दिन छछूंदर का दिखाई देना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको दिवाली के दिन छछूंदर दिख जाए तो आपको धन  का लाभ हो सकता है। 

4 of 6
Diwali 2023 - फोटो : istock
बिल्ली का दिखाई देना 
दिवाली में अगर बिल्ली आपके सामने आ जाए तो ये माता लक्ष्मी के आने के संकेत हो सकते है। साथ ही ये आपके भाग्य के लिए भी शुभ माना जाता है। इसलिए बिल्ली को भगाने की भूल न करें। 
विज्ञापन

5 of 6
Diwali 2023
छिपकली का दिखाई देना
दीवारों पर छिपकली का दिखाई देना आम बात है। लेकिन दीपावली के दिन यदि रात को छिपकली दिखाई देने का अलग महत्व है। दरअसल, दिवाली के शुभ दिन पर रात के समय दीवार पर छिपकली का दिखाई पड़ना माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना जाता है। कहते हैं कि, छिपकली देखकर उसे प्रणाम करने से धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Diwali 2023 - फोटो : Social Media
कौवा और उल्लू
दिवाली के दिन अगर कौवा घर की छत या मुंडेर पर कांव-कांव बोले तो यह अतिथि के आगमन का संकेत माना जाता है। इसके अलावा रात में उल्लू के दिखाई देने को भविष्य में होने वाले धन लाभ का संकेत माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें