Chhoti Diwali Narak Chaturdashi Wishes 2023: कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। पंचदिवसीय पर्व में ये दूसरा पर्व होता है और इस दिन का धार्मिक महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो छोटी दिवाली से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन यम के निमित्त दीपदान की परंपरा है। इसके साथ ही लोग इस दिन शरीर पर तेल व उबटन लगाकर स्नान करते हैं। इस दिन से हर तरफ दिवाली की धूम दिखाई देने लगती है। लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाइयां देते हैं। इस बार नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली 11 नवंबर को मनायी जा रही है। हम भी आपके लिए नरक चतुर्दशी के पावन मौके पर लाएं हैं कुछ खास शुभकामना संदेश। इन संदेशों के जरिए आप भी अपने प्रियजनों को नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।