दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
ऐसा माना जाता है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है, इसलिए इस दिन शाम के समय घर के द्वार खुले रखे जाते हैं। दीपावली के शुभ दिन पर लक्ष्मी-गणेश जी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। दीपावली (कालरात्रि ) वह निशा है जिसमें तंत्र साधकों के लिए सर्वाधिक अवसर होते हैं।
शुभ दीपावली तिथि 2023
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 नवंबर रविवार को दोपहर 02:44 बजे से शुरू हो जाएगी और 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 02:56 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर कार्तिक अमावस्या तो 13 नवंबर को होगी, लेकिन अमावस्या तिथि में प्रदोष काल 12 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, 13 नवंबर को प्रदोष काल के समय शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस वजह से इस साल दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
प्रदोष काल का मुहूर्त
प्रदोष काल 12 नवंबर 2023 को सायं काल 17:11 से 19:39 बजे तक रहेगा, जिसमें वृषभ काल (स्थिर लग्न) 17:22 बजे से 19:19 बजे तक रहेगा।
लक्ष्मी पूजा का प्रदोष काल का मुहूर्त का समय सायं काल 17:11 बजे से सायं काल 19:39 बजे तक रहेगा।
निशीथ काल का शुभ पूजा मुहूर्त
श्री महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है जोकि रात्रि 11:39 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक रहेगा। यह अवधि लगभग 52 मिनट की होगी।