फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: आज दिवाली पर राशि अनुसार करें महालक्ष्मी की पूजा, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, करेंगी धनवर्षा

Mon, 24 Oct 2022 06:40 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
diwali 2022: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। - फोटो : istock
Diwali 2022 Goddess Lakshmi And Lord Ganesha Pujan Vidhi: आज पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है।  दीपोत्सव का पर्व पांच दिनों तक चलता है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की तैयारियों बहुत दिनों पहले से होने लगती है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई और विशेष सजावट करते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी भगवान गणेश और धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।  24 अक्तूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा फिर इसके बाद 25 अक्तूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा जिसके चलते 26 को गोवर्धन पूजा और 27 अक्तूबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली पर रोशनी करने और रात को लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो उसके घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और ऐशोआराम की कोई कमी नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष- ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में अगर इस राशि के जातक दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं और लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।


 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ- इस राशि के स्वामी होते हैं शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र सुख और सपन्नता के कारक ग्रह होते हैं इसलिए दिवाली पर शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ पूजा के दौरान ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना शुभ लाभदायक होता है।
 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। ऐसे में दिवाली की रात को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजा में धन की प्राप्ति के लिए मोदक चढ़ाने चाहिए। 
 
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क- कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। ऐसे में दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल चढ़ाएं और मंत्रों का जाप करें।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और रात के समय चौकी पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां रखकर विधिवत पूजन करें।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या- कन्या राशि के जातक सुख समृद्धि के लिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर चढ़ाना चाहिए।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला- शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी होते हैं। धन और वैभव की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को लाल रंग के फूल और पूजा सामग्री को अर्पित करना चाहिए। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में लक्ष्मी पूजन के दिन देवी पर लाल सिंदूर चढ़ाना चाहिए। 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु- धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव होते हैं। इस तरह से दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कमल अर्पित करें।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर- मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में दिवाली पर पूजा के दौरान मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं के सामने तेल के दीये जलाकर जीवन में सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। मान्यता है शनिदेव को तेल का दिया जलाने पर वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दिया जरूर जलाएं। इस उपाय से कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन- इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें