दिवाली 2022 रंगोली डिजाइन
- फोटो : pixabay
खुशियों की रंगोली
पूर्व मुखी घर में मुख्यद्वार पर आप रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस दिशा में शुभ और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे लाल,पीला,हरा,गुलाबी,नारंगी आदि का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है। वहीं इस दिशा में अंडाकार डिजाइन आपके जीवन में उन्नति के नए मार्गों को प्रशस्त करता है। उत्तर दिशा में पीले,हरे,आसमानी और नीले रंगों के प्रयोग से लहरदार या जल के गुण से मिलती हुई डिजाइन बनाकर आप अपने जीवन में स्पष्टता और तरक्की के नए-नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण एवं दक्षिण मुखी घर में खूबसूरत आयताकार पैटर्न की,गहरा लाल,नारंगी,गुलाबी एवं बैंगनी रंगों के प्रयोग से बनाई रंगोली आपके जीवन में सुरक्षा,यश एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। जीवन में लाभ एवं प्राप्तियों को आकर्षित करने के लिए पश्चिम मुखी घर के लिए आप सफ़ेद और सुनहरे रंगों के साथ गुलाबी,पीला,भूरा,आसमानी जैसे रंगों का प्रयोग कर गोलाकार रंगोली या पंचकोण आकार लिए हुए रंगोली बना सकते हैं।