फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा

Wed, 04 Nov 2026 06:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां - फोटो : AI
दीपावली पांच दिवसीय त्योहार है। पर्व के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दीवाली को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने की मान्यता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर इन शुभ कामों से घर में समृद्धि आती है और व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस साल 6 नवंबर ( Kab Hai Dhanteras 2026) को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

शास्त्रों में धनतेरस से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि इस दिन कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे माता लक्ष्मी नाराज होती है और घर से चली जाती हैं। इससे पूरे साल पैसों की तंगी रहती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के जिन कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा - फोटो : संवाद
लोहे की वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए

धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी और पीतले के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन भूलकर भी कैंची, चाकू, कील या सुई जैसी धारदार वस्तुएं नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि इन वस्तुओं घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसका प्रभाव परिवार पर पड़ता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा - फोटो : AI Generated
पैसों का ना करें लेन देन

धनतेरस के दिन किसी को भी पैसे उधार नहीं देना चाहिए और किसी से कर्ज भी लेना नहीं चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन की तिजोरी खाली हो जाती है। इसके साथ व्यक्ति को अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

त्रिग्रही योग 2026: दिवाली से एक दिन पहले तुला राशि में बनेगा शुभ योग, इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ

4 of 5
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा - फोटो : AI Generated
न खरीदें कांच की चीजें

इस दिन कांच की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन कांच को घर लाना शुभ नहीं होता है।

काला कपड़ा

धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस को काला रंग का कपड़ा नहीं खरीदना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे जीवन में अशांति फैलती है। धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। 

लक्ष्मी नारायण राजयोग: धनतेरस पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहे हैं धन लाभ के योग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा - फोटो : AI
यम का दीपक

धनतेरस की रात को यम का दीपक से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। लेकिन इस दीपक को सही दिशा में ही जलाना चाहिए। गलत दिशा में जलाने से फल नहीं मिलता है। यम का दीपक हमेशा घर के बाहर मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके जलाना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें