फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय? यहां जानें सही मुहूर्त

Wed, 04 Nov 2026 01:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanteras Gold Buying Muhurat 2026: धनतेरस का हिंदु धर्म का काफी महत्व है। यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। 
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का ये है सबसे शुभ समय - फोटो : AI
Dhanteras Par Sona Kharidne Ka Shubh Samay: धनतेरस का पर्व खुशियों, समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के लिए खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और खूबसूरत उपहारों तक लोग खरीदते हैं।

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने से उसमें तेरह गुना फल की वृद्धि होती है। इस साल 6 नवंबर 2026 को धनतेरस है। तो आइए जानते हैं कि सोना खरीदने का सबसे शुभ समय क्या है? 

क्या है धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त? 

पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट शुरू होगी और समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का ये है सबसे शुभ समय - फोटो : PTI
क्या है धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त?

6 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा।

धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त 
  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक।
  • प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक।
  • वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का ये है सबसे शुभ समय - फोटो : amarujala.com

दिन का चौघड़िया

चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक

नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस दिन यम दीप क्यों जलाया जाता है?

4 of 5
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का ये है सबसे शुभ समय - फोटो : amarujala.com
रात की चौघड़िया

रोग: शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक
काल: शाम 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक
लाभ: रात 8 बजकर 45 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक
उद्वेग: रात 10 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 1 मिनट तक
शुभ: रात 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक (7 नवंबर)
अमृत: रात 1 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक
चर: सुबह 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक
रोग: सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक

धनतेरस 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का ये है सबसे शुभ समय - फोटो : amarujala.com
धनतेरस के दिन क्या खरीदें?

सोना-चांदी के गहने, सिक्के
पीतल के बर्तन
झाड़ू
नमक
मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति
घर
जमीन

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदें?

चीनी मिट्टी से बनी चीजें
स्टिल के बर्तन
प्लास्टिक की चीजें
कांच या शीशे के सामान
लोहे का सामान
काले रंग के कपड़े
नुकीली चीजें
एल्युमिनियम की वस्तुएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें