देव दिवाली 2026
- फोटो : adobe stock
बालकनी में जलाएं दीपक
देव दिवाली के दिन घर की बालकनी में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर के खुले स्थानों पर दीपक रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही घर का वातावरण सुखद और खुशहाल बना रहता है।
देव दीपावली 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा और इसका समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।