फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali 2023: आज या कल, कब है देव दीपावली? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sun, 26 Nov 2023 08:42 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली? - फोटो : amar ujala
Dev Deepawali 2023: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी बहुत ज्यादा महत्व है। इस त्योहार को भी दीपों का त्योहार कहा जाता है। देव दीपावली का यह पावन पर्व दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से काशी में गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता काशी की पवित्र भूमि पर उतरते हैं और दिवाली मनाते हैं। देवों की इस दिवाली पर वाराणसी के घाटों को मिट्टी के दीयों से सजाया जाता है। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन काशी नगरी में एक अलग ही उल्लास देखने को मिलता है। चारों ओर खूब साज-सज्जा की जाती है। शास्त्रों में इस दिन दीपदान का भी महत्व बताया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल देव दिवाली की तिथि और इस दिन दीपदान का महत्व...
विज्ञापन

2 of 5
Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली? - फोटो : iStock
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली तिथि 2023 
पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत 26 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से हो रही है। इसका समापन अगले दिन 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक गंगा स्नान-दान करना शुभ होगा।

लेकिन कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन प्रदोष काल में देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी में गंगा नदी के घाट पर और मंदिर में दीए जलाए जाते हैं। ऐसे में इस बार पंचांग के भेद के कारण देव दिवाली 26 नवंबर को मनाई जाएगी और कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली? - फोटो : iStock
देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त
26 नवंबर को देव दीपावली वाले दिन शाम के समय यानी प्रदोष काल में 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त है। इस दिन शाम के समय 11, 21, 51, 108 आटे के दीये बनाकर उनमें तेल डालें और किसी नदी के किनारे प्रज्वलित करके अर्पित करें।

4 of 5
Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली? - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली का महत्व
ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ही शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। कहा जाता है कि इस दिन शिव जी के साथ सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं, इसलिए काशी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली? - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर दीपदान का महत्व
धार्मिक शास्त्रों में देव दीपावली के दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने का महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने से पूरे वर्ष शुभ फल मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें