Chhath Puja 2026 Kharna Wishes: खरना का दिन छठ पूजा में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी अनुष्ठान के साथ लगभग 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों के जरिए खरना की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Happy Chhath Puja 2026 Kharna Wishes: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है। इसे लोहंडा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन छठ व्रती पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी और मौसमी फलों का प्रसाद तैयार करते हैं। सुबह से निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद देवी को भोग अर्पित कर व्रती सबसे पहले प्रसाद ग्रहण करते हैं। फिर परिवार के सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाता है।
खरना का दिन छठ पूजा में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी अनुष्ठान के साथ लगभग 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दौरान व्रती पूरे संयम और आस्था के साथ सूर्यदेव तथा छठी मैया की उपासना करते हैं। खरना का पर्व त्याग, तपस्या और भक्ति का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों के जरिए खरना की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
सूर्य देव को वंदन करें
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें
छठ पूजा के इस शुभ अवसर पर
आओ दिल से एक-दूसरे को याद करें
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 8
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
छठ पूजा के महापर्व पर,
छठ मैया की जय हो,
धन-समृद्धि से भरा रहे जीवन,
हर कार्य में आपकी विजय हो,
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 8
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
छठ पर्व का दूसरा दिन है खास
मां बनाती हैं खरना का महाप्रसाद
सब परिवार मिलकर करते है सम्मान और खाते हैं
मिट्टी के चूल्हे पर बनी गुड़ और चावल की खीर
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 8
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
आज से होगा आरंभ
36 घंटे का निर्जला उपवास
सब मिलकर करो छठी मैया को प्रणाम
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 8
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
मीठी खीर का महाप्रसाद
खाने और खिलाने से मिलता है
छठी मैया का आशीर्वाद
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 8
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान, धन और धान
यूं ही बनी रहे हमारी शान
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
चिड़िया बाग में जब चहचाहती है,
गुलशन-गुलशन हो जाती है,
कोयल जब गीत सुनाती है,
हर दिल मधुर हो जाती है,
छठ मां जब प्यार बरसाती है,
सबके जीवन में खुशियां खिल जाती हैं
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।