छठ पर्व, छठ या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह एक ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है। छठ पर्व मुख्यः रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार मनाया जाता हैं। छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति,जल, वायु और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। छठ में कोई मूर्तिपूजा शामिल नहीं है। छठ महापर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होता है और इसका समापन कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को होता है। इस पर्व में पवित्र स्नान, उपवास,लंबे समय तक पानी में खड़ा होना, प्रसाद और अर्घ्य देना शामिल है। इस पर्व की परंपरा काफी कठिन है। और इन परंपराओं के बिना यह पर्व अधूरा है। आइए जानते हैं क्या है छठ महापर्व की ये परम्पराएं जिनके बिना यह त्योहार अधूरा है।