फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2020: नहाय खाय के साथ आज से छठ पर्व शुरू, पूजा में जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

Wed, 18 Nov 2020 08:52 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
छठ पूजा 2020: कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है।
Chhath Puja 2020: छठ पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। इस पर्व की शुरूआत नहाय-खाय के साथ 18 नवंबर से हो गई है। छठ सूर्य और छठी माता की उपासना का पर्व है। हिन्दू आस्था का यह एक ऐसा पर्व है जिसमें मूर्ति पूजा शामिल नहीं है। इस पूजा में छठी मईया के लिए व्रत किया जाता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसलिए छठ पूजा के दौरान कई बातों का ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन

2 of 7
छठ पूजा 2020: छठी माई और सूर्यदेव की उपासना का त्योहार। - फोटो : सोशल मीडिया
  • छठी मईया का प्रसाद बनाते समय पूरी पवित्रता का ध्यान रखें। हाथ पैर धोकर प्रसाद तैयार करें। इस दौरान कभी भी मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
chhath puja 2020: छठ व्रत कठिन व्रतों में से एक है। - फोटो : अमर उजाला
  • छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को तैयार करने वाले को तब तक कुछ नहीं खाना चाहिए जब तक प्रसाद तैयार न हो जाए।

4 of 7
छठी माई के प्रसाद को पैर नहीं लगाना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया
  • छठी माई के प्रसाद को पैर नहीं लगाना चाहिए और सूर्य को अर्घ्य देते समय चांदी, स्टील, शीशा व प्लास्टिक के बने बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
छठी माता की मनौती को नहीं भूलना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
  • छठी माता की मनौती को नहीं भूलना चाहिए। जो मनौती हो उसे समय पर पूरा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
छठ का प्रसाद जहां बन रहा हो वहां भोजन नहीं करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
  • छठ का प्रसाद जहां बन रहा हो वहां भोजन नहीं करना चाहिए। इससे पूजा अशुद्ध मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठ पूजा के दौरान अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
  • छठ व्रत करने वाले को कभी भी किसी को बुरा भला नहीं कहना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का वास्तविक लाभ व्रती को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें