फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में दिन के अनुसार पहनें इन रंगों के वस्त्र, बरसेगी देवी की विशेष कृपा

Sun, 30 Mar 2025 06:07 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को सबसे खास समय माना गया है, क्योंकि इस अवधि में पूजा-पाठ के साथ-साथ सुख-समृद्धि के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : freepik
Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को सबसे खास समय माना गया है, क्योंकि इस अवधि में पूजा-पाठ के साथ-साथ सुख-समृद्धि के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक नवरात्रि में देवी का आगमन पृथ्वी लोक पर होता है, इसलिए उनके आगमन की खुशी में जगह-जगह पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।

इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 के दिन किया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे धन वृद्धि और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत माना जाता है। वहीं नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने का विधान है। इससे जीवन में सुख-शांति, धन लाभ, घर में बरकत व करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान नौ दिनों तक दिन के अनुसार माता के प्रिय रंगों के वस्त्र पहनना और भी लाभकारी होता है। इससे साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में आइए इन रंगों के बारे में जानते है....
विज्ञापन

2 of 10
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। - फोटो : amar ujala
पहला दिन 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ होता है। यह रंग जीवन में खुशी और ऊर्जा लेकर आता है।
विज्ञापन

3 of 10
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। - फोटो : अमर उजाला
दूसरा दिन
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्हें सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में आप दूसरे दिन सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करें। इससे जीवन में शांति बनी रहती हैं।

4 of 10
नवरात्रि तीसरा दिन मां चंद्रघंटा - फोटो : Amar Ujala
तीसरा दिन 
नवरात्रि का तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा की उपासना के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि मां दुर्गा के इस रूप को लाल रंग प्रिय है। ऐसे में आप तीसरे दिन लाल रंग कपड़े पहनें। इससे सभी तरह के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की आराधनी की जाती है। - फोटो : adobe stock
चौथा दिन
नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की आराधनी की जाती है। मां कुष्मांडा की पूजा में आप नीले रंग के वस्त्र पहनें। इससे साधक को धन लाभ व कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

6 of 10
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। - फोटो : freepik
पांचवा दिन
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। आप इस दिन ग्रे रंग के वस्त्र धारण करें। इससे मां स्कंदमाता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि के इस पर्व के छठे दिन माता कात्यायनी की उपासना की जाती है। - फोटो : Amar UjalA
छठा दिन
नवरात्रि के इस पर्व के छठे दिन माता कात्यायनी की उपासना की जाती है। यह मां दुर्गा का छठा अवतार हैं। देवी को पीला रंग अति प्रिय है। ऐसे में आप नवरात्रि के छठे दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें। इससे जीवन में खुशी और उत्साह बना रहता है।

8 of 10
नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। - फोटो : Amar ujala
सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। उनकी कृपा से साधक के सभी कष्टों का निवारण होता है। देवी कालरात्रि को प्रसन्न और विशेष कृपा पाने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। इसे प्रकृति और विकास का प्रतीक माना जाता है।

9 of 10
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी माता की उपासना करें। यह दिन देवी महागौरी की कृपा पाने के लिए सबसे शुभ है। - फोटो : Amar Ujala
आठवां दिन
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी माता की उपासना करें। यह दिन देवी महागौरी की कृपा पाने के लिए सबसे शुभ है। आप उनकी पूजा में बैंगनी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। मान्यता है कि यह रंग देवी को प्रिय है और इसे शालीनता का प्रतीक कहा गया है।
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि के नौवें व आखिरी दिन सबसे खास और महत्वपूर्ण है। - फोटो : अमर उजाला
नौवां दिन
नवरात्रि के नौवें व आखिरी दिन सबसे खास और महत्वपूर्ण है। इस तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन आप मोरपंखी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। इससे दिवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Chaitra Navratri 2025 Niyam: चैत्र नवरात्रि में इन कार्यों को करने की है मनाही, जानें नियम
haitra Navratri 2025: इस बार चैत्र नवरात्रि इन तीन राशि वालों के लिए रहेगी खास, पूरे होंगे सभी अटके काम
घर के मंदिर में क्या हैं भगवान की मूर्तियों को रखने के नियम, न रखें पूजा घर में ऐसी मूर्तियां


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें