फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: इस नवरात्रि राशि के अनुसार करें उपाय, घर में बरकत से लेकर व्यापार में होगा लाभ

Sun, 30 Mar 2025 06:07 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे हिंदू नववर्ष का प्रतीक माना जाता है। बता दें, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से जहां नवरात्रि की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
1 of 6
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : adobe
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे हिंदू नववर्ष का प्रतीक माना जाता है। बता दें, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से जहां नवरात्रि की शुरुआत होती है, वहीं इस तिथि से हिंदू नववर्ष भी लगता है। इस साल 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि है और 6 अप्रैल के दिन इसका समापन किया जाएगा। ये नौ दिन देवी के नौ अलग-अलग रूपों को समर्पित है। इस दौरान इन सभी स्वरूपों की भव्य पूजा की जाती है, इतना ही नहीं भक्तजन सच्चे भाव से उपवास भी रखते हैं।

कहते हैं कि यदि सच्चे मन से नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना और व्रत किया जाए, तो साधक की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, इतना ही नहीं घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इस वर्ष देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे धन वृद्धि का संकेत माना जाता है। ऐसे में आप इस नवरात्रि अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इससे घर में बरकत, व्यापार में लाभ, करियर में तरक्की, निवेश में लाभ समेत कई अन्य फायदे मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि वाले नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग का फूल या चुनरी चढ़ा सकते हैं। - फोटो : freepik
अपनी राशि के अनुसार करें उपाय
  • मेष राशि वाले नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग का फूल या चुनरी चढ़ा सकते हैं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
  • वृषभ राशि के लोग नवरात्रि में देवी को सफेद रंग के फूल अर्पित करें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि वाले नवरात्रि के दिनों में देवी की विधि विधान से पूजा करें। - फोटो : freepik
  • मिथुन राशि के जातक देवी को केवड़ा के पुष्प अर्पित कर सकते हैं। इस दौरान आप देवी को हरे रंग का कोई फल भी चढ़ा सकते हैं।
  • कर्क राशि वाले नवरात्रि के दिनों में देवी की विधि विधान से पूजा करें। इस दौरान उन्हें सफेद वस्त्र भी अर्पित करें।

4 of 6
सिंह राशि वालों के लिए माता को गुड़ का भोग लगाना लाभकारी साबित होगा। - फोटो : freepik
  • सिंह राशि वालों के लिए माता को गुड़ का भोग लगाना लाभकारी साबित होगा। इससे कार्यों में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं।
  • कन्या राशि के जातक नैवेद्य में खीर का भोग लगाकर देवी को हरे वस्त्र अर्पण करें।
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि के लोग नवरात्रि की पूजा के बाद कन्याओं को सफेद रूमाल भेंट कर सकते हैं। - फोटो : adobe
  • तुला राशि के लोग नवरात्रि की पूजा के बाद कन्याओं को सफेद रूमाल भेंट कर सकते हैं। इस उपाय से नौकरी में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।
  • वृश्चिक राशि वाले देवी की पूजा करें। इसके बाद सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 बार पाठ करें। मान्यता है कि इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
  • धनु राशि के जातक नवरात्रि में दुर्गासप्तशती का संपूर्ण पाठ करें। यह आपके लिए कल्याणकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि वालें पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। - फोटो : adobe stock
  • मकर राशि के जातक अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को हलवे और चने का भोग लगाएं। इससे देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • कुंभ राशि के लोग गुड़हल के फूल देवी को अर्पित करें। इससे कार्यों में सफलता के योग बनते हैं।
  • मीन राशि वालें पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। फिर नवमी तिथि पर देवी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के बीच में होगा मंगल का महागोचर, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें जौ के ये पांच उपाय, कर्ज संबंधी समस्याएं होंगी दूर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें