Kanya Pujan 2024
हर वर्ष की कन्या का अलग महत्व
हर वर्ष की साल की कन्या का एक अलग महत्व है। अगर आप दो साल की कन्या का पूजन करते है, तो इससे आपके परिवार से दरिद्रता दूर होती है। तीन साल की कन्या को त्रिमूर्ति का रूप माना जाता है। इनका पूजन करने से आपके जीवन में धन-धान्य की भरमार रहती है।
चार साल की कन्या को कल्याणी माना गया है। वहीं पांच साल की कन्या रोहिणी होती हैं। इन सभी का पूजन करने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है। छह साल की कन्या को कालिका रूप माना गया है। इसके अलावा 7 साल की कन्या को चंडिका माना जाता है।
अगर आप अपने घर में आठ साल की कन्या का पूजन करते हैं, तो वह शाम्भवी कहलाती हैं। इसके अलावा नौ साल की कन्याओं को दुर्गा का रूप माना जाता है। दस साल की कन्या सुभद्रा कहलाती हैं। इनका पूजन करने से भक्तों की मन की इच्छा पूरी होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है