फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: आज से नवरात्रि आरंभ, जानिए नौ देवी के प्रिय भोग और मिलने वाला फल

Wed, 22 Mar 2023 12:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखने और पूजन करने वालों के लिए कुछ नियम होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों माता रानी अपने भक्तों के मनोरथों को पूर्ण करने पृथ्वी पर आती हैं। माना जाता कि जिस वाहन पर सवार होकर देवी आती हैं, उस वाहन को शुभ-अशुभ फल का सूचक माना गया है। इसका प्रकृति से लेकर मनुष्य जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, माता रानी इस बार नौका में सवार होकर आएंगी ,नौका पर सवार होकर आना सर्वसिद्धिदायक होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखने और पूजन करने वालों के लिए कुछ नियम होते हैं। साथ ही इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को उनका प्रिय भोग लगाकर मां का आशीर्वाद पाया जा सकता है।  
विज्ञापन

2 of 10
प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री - फोटो : amar ujala
प्रथम मां शैलपुत्री
माता शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं, इसीलिए इनको सफेद रंग बेहद प्रिय है। इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाना शुभ माना गया है।
फल- मान्यता है कि ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और देवी माँ अपने भक्तों को हर संकट से मुक्ति देती है।
 
विज्ञापन

3 of 10
दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : amar ujala
मां ब्रह्मचारिणी
इस दिन मां ब्रह्मचारिणी को अन्य भोग के अलावा शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।
फल- मान्यता है कि यह भोग लगाने से माँ दीर्घायु होने का वरदान देती हैं। इनके  पूजन-अर्चना से आपके व्यक्तित्व में वैराग्य, सदाचार और संयम बढ़ने लगता है।

Weekly Horoscope (20-26 March): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और राम नवमी की तिथि 


 

4 of 10
तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा - फोटो : amar ujala
मां चंद्रघंटा
मां को दूध से बनी मिठाइयां, खीर आदि का भोग लगाएं, जिससे माता चंद्र घंटा अधिक प्रसन्न होती हैं।
फल-मान्यता है कि ऐसा करने से धन-वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है साथ ही इनकी पूजा-अर्चना से मानव सांसारिक कष्टों से मुक्ति पाते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा - फोटो : amar ujala
मां कूष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है और माता को मालपुए का भोग लगाया जाता है।
फल- ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है और मनोबल भी बढ़ता है।

Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त 
Chaitra Navratri 2023 : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना
 
विज्ञापन

6 of 10
पांचवां स्वरूप मां स्कंदमाता - फोटो : amar ujala
मां स्कंदमाता
पांचवें दिन दुर्गाजी के पंचम स्वरुप माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है और माता को केले का भोग चढ़ाया जाता है।
फल-कहा जाता है कि माता को केले का भोग लगाने से सभी शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है,बच्चों का करियर अच्छा रहता है।
विज्ञापन

7 of 10
छठा स्वरूप मां कात्यायनी - फोटो : amar ujala
मां कात्यायनी
माता कात्यायनी को भोग के रूप में लौकी, मीठे पान और शहद चढ़ाया जाता है।
फल-ऐसा करने से आकर्षण शक्ति में वृद्धि के योग बनते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि
 

8 of 10
सातवां स्वरूप मां कालरात्रि - फोटो : amar ujala
मां कालरात्रि
माता कालरात्रि शत्रुओं का नाश करने वाली होती हैं। इस दिन देवी कालरात्रि को गुड़ से निर्मित भोग लगाना चाहिए।
फल- मान्यता है कि इस दिन यह भोग लगाने से मां रोग व शोक से मुक्ति देती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

9 of 10
आठवां स्वरूप महागौरी - फोटो : amar ujala
मां महागौरी
माता महागौरी को नारियल का भोग बेहद प्रिय है, इसीलिए नवरात्रि के आठवें दिन आप भोग के रूप में नारियल चढ़ाएं।
फल- मनोवांछित फल प्राप्त होगा और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन

10 of 10
नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री - फोटो : amar ujala
मां सिद्धिदात्रि
नवरात्रि का नौवां दिन माता सिद्धिदात्री का है। देवी सिद्धिदात्री को घर में बने हलवा-पूड़ी और खीर का भोग लगाकर कन्या पूजन करना चाहिए।
फल- मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें