फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Calendar 2023: शक्ति और साधना का महापर्व नवरात्रि, नमो नमो दुर्गे सुख करनी...नमो नमो अंबे दुख हरनी

Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि 2023 शुभकामना - फोटो : amar ujala
Chaitra Navratri 2023 Wishes Quotes HD Images Messages: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इस दिन से मां दुर्गा की भक्ति, साधना और पूजा-पाठ का महापर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान के साथ लगातार नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं जिसे बहुत शुभ माना गया है। इस तिथि पर गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा और हिन्दू नवर्ष विक्रम संवत 2080 भी शुरू होगा। इसी दिन से नया पंचांग शुरू होता है और ज्योतिष की गणना के अनुसार देश के समस्त विषयों की भविष्यवाणी, विवाह, अन्य संस्कारों और धार्मिक अनुष्ठानों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं। नवरात्रि पर मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है।  चैत्र नवरात्रि कैलेंडर 2023 के जरिए आइए जानते हैं शक्ति और साधना का महापर्व नवरात्रि के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
  • चैत्र नवरात्रि 2023 कलश/घटस्थापना मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2023
 
घटस्थापना मुहूर्त 
 
अवधि
नवरात्रि 2023 सुबह 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक 1 घंटे 10 मिनट
विज्ञापन

3 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्रि 2023

दिन नवरात्रि दिन तिथि  पूजा-अनुष्ठान 
22 मार्च 2023 नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा   माँ शैलपुत्री पूजा घटस्थापना
23 मार्च 2023   नवरात्रि दिन 2     द्वितीया   माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
24 मार्च 2023   नवरात्रि दिन 3     तृतीया   माँ चंद्रघंटा पूजा
25 मार्च 2023   नवरात्रि दिन 4  चतुर्थी   माँ कुष्मांडा पूजा
26 मार्च 2023   नवरात्रि दिन 5 पंचमी   माँ स्कंदमाता पूजा
27 मार्च 2023  नवरात्रि दिन 6 षष्ठी   माँ कात्यायनी पूजा
28 मार्च 2023  नवरात्रि दिन 7   सप्तमी   माँ कालरात्रि पूजा
29 मार्च 2023   नवरात्रि दिन 8 अष्टमी   माँ महागौरी दुर्गा महाअष्टमी पूजा
30 मार्च 2023 नवरात्रि दिन 9 नवमी     माँ सिद्धिदात्री दुर्गा महानवमी पूजा
31 मार्च 2023 नवरात्रि दिन 10 दशमी     पारण

4 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
  • चैत्र नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें

चैत्र नवरात्रि 2023 क्या करें     क्या न करें 
नवरात्रि सात्विक भोजन, साफ़ सफाई, देवी आराधना,भजन-कीर्तन, जगराता, मंत्र,देवी आरती प्याज,लहसुन,शराब,मांस-मछली का सेवन, लड़ाई, झगड़ा, कलह, कलेश, काले कपड़े और चमड़े की चीजें न पहने, दाढ़ी,बाल और नाखून न काटें
     
विज्ञापन

5 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में 9 देवियों के 9 बीज मंत्र

 नवरात्रि के दिन देवी बीज मंत्र
पहला दिन     शैलपुत्री    ह्रीं शिवायै नम:।
दूसरा दिन   ब्रह्मचारिणी    ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
तीसरा दिन   चन्द्रघण्टा    ऐं श्रीं शक्तयै नम:।
चौथा दिन कूष्मांडा   ऐं ह्री देव्यै नम:।
पांचवा दिन  स्कंदमाता ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।
छठा दिन कात्यायनी  क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:।
सातवाँ दिन  कालरात्रि  क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।
आठवां दिन  महागौरी   श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।
नौवां दिन  सिद्धिदात्री  ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।
विज्ञापन

6 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
  • नवरात्रि के दिन के अनुसार भोग

 नवरात्रि 2023  नवरात्रि के दिन  माता का भोग
पहला दिन माँ शैलपुत्री देवी  देसी घी 
दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी देवी शक्कर,सफेद मिठाई,मिश्री और फल
तीसरा दिन चंद्रघंटा देवी मिठाई और खीर
चौथा दिन कुष्मांडा देवी मालपुआ
पांचवां दिन स्कंदमाता देवी  केला
छठा दिन कात्यायनी देवी शहद 
सातवां दिन कालरात्रि देवी गुड़
आठवां दिन महागौरी देवी नारियल
नौवां दिन सिद्धिदात्री देवी अनार और तिल
विज्ञापन

7 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
  • चैत्र नवरात्रि 2023 पर शुभ योग 

चैत्र नवरात्रि 2023  नवरात्रि के दिन  शुभ योग
पहला दिन माँ शैलपुत्री देवी  
दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी देवी सर्वार्थ सिद्धि
तीसरा दिन चंद्रघंटा देवी  रवि योग
चौथा दिन कुष्मांडा देवी  
पांचवां दिन स्कंदमाता देवी  रवि योग
छठा दिन कात्यायनी देवी अमृत सिद्धि योग
सातवां दिन कालरात्रि देवी सर्वार्थ सिद्धि योग
आठवां दिन महागौरी देवी अमृत सिद्धि योग
नौवां दिन सिद्धिदात्री देवी गुरु पुष्य योग

8 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
  • चैत्र नवरात्रि 2023, घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री

चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री
नवरात्रि कलश
माता की फोटो
7 तरह के अनाज
मिट्टी का बर्तन 
पवित्र मिट्टी
गंगाजल 
आम या अशोक के पत्ते 
सुपारी
जटा वाला नारियल
अक्षत 
लाल वस्त्र
पुष्प
     

9 of 10
navratri 2023 - फोटो : अमर उजाला
  • नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा से लाभ

दिन नवरात्रि दिन तिथि  पूजा-अनुष्ठान 
22 मार्च 20223 नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा   देवी शैलपुत्री की पूजा से चंद्र दोष समाप्त होता है।
23 मार्च 20223   नवरात्रि दिन 2   द्वितीया   देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा से मंगल दोष खत्म होता है।
24 मार्च 20223  नवरात्रि दिन 3   तृतीया   देवी चंद्रघण्टा पूजा से शुक्र ग्रह का प्रभाव बढ़ता है। 
25 मार्च 20223   नवरात्रि दिन 4  चतुर्थी   माँ कूष्माण्डा की पूजा से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। 
26 मार्च 20223  नवरात्रि दिन 5  पंचमी   देवी स्कंदमाता की पूजा से बुध ग्रह का दोष कम होता है।
27 मार्च 20223 नवरात्रि दिन 6   षष्ठी   देवी कात्यायनी की पूजा से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
28 मार्च 20223  नवरात्रि दिन 7     सप्तमी    देवी कालरात्रि की पूजा से शनिदोष खत्म होता है।
29 मार्च 20223   नवरात्रि दिन 8  अष्टमी   देवी महागौरी की पूजा से राहु का बुरा प्रभाव खत्म होता है।
30 मार्च 20223 नवरात्रि दिन 9 नवमी     देवी सिद्धिदात्री की पूजा से केतु का असर कम होता है।
 
       
विज्ञापन

10 of 10
चैत्र नवरात्रि 2023 - फोटो : Amar Ujala

मां दुर्गा की आरती


जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥
जय अम्बे गौरी
माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको॥
जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥
जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥
जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥
जय अम्बे गौरी
शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥
जय अम्बे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
जय अम्बे गौरी
ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥
जय अम्बे गौरी

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥
जय अम्बे गौरी
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥
जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी॥
जय अम्बे गौरी
कन्चन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥
जय अम्बे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥
जय अम्बे गौरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें