बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : adobe stock
बुद्ध पूर्णिमा शुभ योग और मुहूर्त
बुद्ध पूर्णिमा के दिन वरियान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जो इस पर्व को और भी खास बनाता है। रवि योग का समय सुबह 5 बजकर 32 मिनट से लेकर 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा, जबकि भद्रावास योग सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
इन योगों में पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है, जो आत्मिक शांति और पुण्य अर्जन का कारण बनते हैं। यह समय पूजा, ध्यान और तप के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इस दिन के विशेष योगों का लाभ उठाकर लोग भगवान बुद्ध की कृपा प्राप्त करने के साथ-साथ अपने जीवन में शांति और समृद्धि लाने की कोशिश करते हैं।